आर.सी. बाफना शोरूम निकट पार्किंग विवाद के चलते युवक से मारपीट; युवक बुरी तरह घायल

जलगांव (प्रतिनिधी असलम खान) – शहर में आर.सी. बाफना शोरूम पार्किंग पर से एक युवक को बहुत ही गंभीरता से मारा पीटा गया. इस मारपीट में युवक घायल हो गया ।

जलगांव शहर की जानी मानी हस्ती आर.सी. बाफना के सिक्योरिटीयो ने पार्किंग के ऊपर से एक युवक को बहुत ही बुरी तरह मारा-पीटा घायल युवक का नाम जहांगीर शाह इस्माइल शाह (रहवासी जोशी पेठ, बागवान मोहल्ला) बताया जा रहा है कि जहांगीर शाह अपने काम से होकर घर की तरफ लौट रहा था कि रास्ते में आर.सी. बाफना का बहुत ही बड़ा शोरूम है और शोरूम के सामने पार्किंग है और वहां पर आर.सी. बाफना फर्म की कार खड़ी हुई थी इसी तरह जांहगिर शाह वहां से गुजर रहा था के रास्ते में कार की वजह से वह निकल नहीं पाया उसने सिक्योरिटीयो से कहा कि कार को साइड में कर लीजिए मुझे जाने में दिक्कत हो रही है फिर क्या सिक्योरिटीयो ने जहांगीर शाह को बहुत ही बुरी तरह मारा-पीटा इतना मारा कि उसके पेट में भी मारा और सर मैं से खून बहना शुरू हो गया.

जहांगीर शाह को जलगांव शहर के सिविल हॉस्पिटल में फौरन दाखिल किया गया और उनका और पुलिस ने जहांगीर शाह का बयान भी लिया और इलाज शुरू किया गया आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here