जलगांव (प्रतिनिधि शाहिद खान) – शहर मे हम अक्सर देखते हैं कि फुटपाथ पर या रेलवे स्टेशन पर रहने वाले अक्सर भूखे प्यासे रहते हैं हमें तो दिन में से तीन टाइम का खाना मिल जाता है मगर कभी यह सोचा है कि जो लोग रेलवे स्टेशन या फुटपाथ पर रहते हैं वह कैसा गुजारा करते हैं या इनका पेट कैसा भरता है तो आज हम बात करते हैं हैप्पी क्लब के लड़कों की जो बहुत ही छोटी छोटी उम्र के लड़के हैं जो कमा भी नहीं सकते मगर इनका हौसला देखिए इनके मां बाप इन्हें खर्चे के लिए पैसे देते हैं तो यह उसे खर्च नहीं करते यह पैसे सब छोटी छोटी उम्र के लड़के जमा करते हैं और रोज गरीब लोगों को कुछ ना कुछ खाना खिलाते हैं ।
वैसे तो जलगांव शहर में कई बड़ी-बड़ी हस्तियां है. पैसा तो है मगर दिल नहीं है दिल तो इन बच्चों के पास है जो खुद के खर्चे में से इन गरीब लोगों का पेट भरते हैं यह लड़के रोज रात 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक रेलवे स्टेशन पर गरीबों में खाना वाटप्प करते हैं इनकी कुछ ज्यादा उम्र नहीं फिर भी काम बड़ों का कर रहे हैं इन बच्चों से हमने पूछा कि आप कब से यह खाना गरीबों में वाटप कर रहे हैं तो इन बच्चों ने कहा हम यह खाना लॉकडाउन से भी पहले से खाना वाटप कर रहे हैं यह बच्चे जलगांव शहर में कांटीया फैल में रहते हैं ।
इनके नाम तौफीक खान. अफान शेख. फरदीन खान. रोमान शेख. फैसल खान. और बाकी यह सभी लड़के बहुत ही मेहनत से इन गरीब लोगों तक खाना पहुंचाने का काम करते हैं यह काम हर किसी के बस की बात नहीं है वह कहते हैं ना भगवान ने जिसे चुन लिया और उस से काम ले लिया बस वही समझिए।






