जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिंह ने दो सेट में किया नामांकन

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) – जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्‍याशी ऊषा सिंह ने आज दो सेट में नामांकन किया।भाजपा के जिला प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिला अध्यक्ष डाॅ आरए. वर्मा,काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी एवं चारों विधायक देवमणि द्विवेदी, सीताराम वर्मा, सूर्यभान सिंह ,राजेश गौतम ,सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर गिरीश नारायण सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी जगजीत सिंह छंगू एवं ऊषा सिंह के पति शिवकुमार सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिंह को पुष्प गुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा के जिला प्रभारी शंकर गिरी ने रामनरेश त्रिपाठी सभागार में कहा कि भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिंह पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़कर जीत सुनिश्चित करेंगी।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने प्रत्याशी ऊषा सिंह को बधाई दी और आये हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा एवं जिला प्रभारी शंकर गिरी की अगुवाई में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ऊषा सिंह एवं भाजपा नेता तिकोनिया पार्क स्थित बैरिकेडिंग पर पहुंचे।वहां से ऊषा सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय जाकर अपने प्रस्तावकों के साथ दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया।बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता करूणा शंकर द्विवेदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ऊषा सिंह के दो सेट नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर इसौली विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश पांडे बजरंगी, भाजपा नेत्री रश्मि सिंह, जिला उपा. प्रवीन कुमार अग्रवाल,आलोक कुमार आर्य,आनन्द द्विवेदी, भावना सिंह,विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,कृपा शंकर मिश्रा,संजय सिंह सोमवंशी, आशीष सिंह रानू, प्रदीप शुक्ला ,प्रात्येश सिंह बंटी, चन्द्र प्रताप सिंह,लाखन सिंह , उपमा शर्मा,रजनीश मिश्रा, गांधी सिंह ,संतोष दूबे ,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,कमला सिंह,रेनू सिंह, शिवमूर्ति पांडेय सहित भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।नामांकन के बाद पर्चों की जांच होगी और फिर नाम वापसी 29 जून को होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान और मतगणना तीन जुलाई को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here