अमेठी | ब्यूरो चीफ इमरान आलम : जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 27.06.2021 को उ0नि0 बी0एल रावत थाना जायस मय हमराह द्वारा तलाश वांछित/वारण्टी व देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 99/21 धारा 363, 354, 506 भादवि व 7/8/16/17/18 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र हरी नि0 चौधराना मुंशीगंज कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया । थाना जायस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- अरविन्द्र पुत्र हरी नि0 चौधराना मुंशीगंज कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी । पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 99/21 धारा 363, 354, 506 भादवि व 7/8/16/17/18 पाक्सो एक्ट थाना जायस जनपद अमेठी ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-. उ0नि0 बी0एल रावत थाना जायस जनपद अमेठी । हे0का0 प्रकाशचन्द्र यादव थाना जायस जनपद अमेठी ।






