अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) – जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय थाना मोहनगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 93/2019 धारा 363,366ए,342,376,506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित व ईनामिया अभियुक्त सलमान पुत्र सलीम नि0 मेंहदिया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को मटेरवा चौराहे के पास से समय करीब 01:30 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहा था तथा रुपये 12 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी है । थाना मोहनगंज द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता– सलमान पुत्र सलीम नि0 मेंहदिया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी । पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 93/2019 धारा 363,366ए,342,376,506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम- प्र0नि0 भरत उपाध्याय थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । उ0नि0 ज्ञानचन्द शुक्ला थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । का0 कौशिन्द्र सिंह थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । का0 सर्वेश यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । का0 शेरूम अंसारी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । का0 शशिकान्त यादव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । रि0का0 अंकित कुमार थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।






