थाना जायस पुलिस द्वारा 70 किग्रा0 गोमांस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।

अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) – जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.06.2021 को उ0नि0 प्रेम बहादुर यादव थाना जायस मय हमराह द्वारा तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र के दौरान अभियुक्त मो0 रईस पुत्र मो0 नसीम नि0 मोहल्ला जेर मस्जिद थाना जायस जनपद अमेठी को बस स्टेशन कस्बा जायस के पास से समय करीब 04:30 बजे भोर में गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । गिरफ्तार अभियुक्त कब्जे से एक मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 एसी 3213 पर एक बोरी में 70 किग्रा0 गोमांस बरामद हुआ । फरार अभियुक्त का नाम कल्लू पुत्र राज बहादुर नि0 रेसी थाना गौरीगंज जनपद अमेठी बताया । थाना जायस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता– मो0 रईस पुत्र मो0 नसीम नि0 मोहल्ला जेर मस्जिद थाना जायस जनपद अमेठी । फरार अभियुक्त का नाम- कल्लू पुत्र राज बहादुर नि0 रेसी थाना गौरीगंज जनपद अमेठी बरामदगी- 70 किग्रा0 गोमांस

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- मु0अ0सं0 183/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना जायस जनपद अमेठी । मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 एसी 3213 (207 एमवी एक्ट) गिरफ्तार करने वाली टीम- उ0नि0 प्रेम बहादुर यादव थाना जायस जनपद अमेठी । हे0का0 प्रकाश चन्द थाना जायस जनपद अमेठी । का0 रिनित कुमार थाना जायस जनपद अमेठी । रि0का0 सुमित कुमार थाना जायस जनपद अमेठी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here