अमेठी में वन महोत्सव मनाया गया

अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) : वन महोत्सव के अवसर पर आज दिनांक 04.07.2021 को निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर गौरीगंज में प्रभारी मंत्री जनपद अमेठी मा0 मोहसिन रजा, जिलाधिकारी अमेठी श्री अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री दिनेश सिंह व अन्य उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पौधारोपण किया गया ।

तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर बताए कि वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं । प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया तथा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी ।
• वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा ।
• पेड़-पौधे मत करो नष्ट, साँस लेने में होगा कष्ट ।
• पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ ।
• पेड़ लगाये जीवन बचाए , इस धरती को स्वर्ग बनाये ।
• इस धरती को चलो हरा भरा बनाये, आओ मिलकर पेड़ लगाये ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here