गण मे वन महोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में किया गया वृक्षारोपण।

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : मा0 जनपद न्यायाधीश सुलतानपुर श्री संतोष राय की अध्यक्षता एवं उनकी उपस्थिति में दीवानी न्यायालय सुलतानपुर परिसर/प्रांगण में वन महोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया।

उक्त वृक्षारोपण समारोह के समय मा0 प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश सुलतानपुर श्री इन्तखाब आलम, मा0 तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश सुलतानपुर श्री नवनीत कुमार गिरी, मा0 चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश स्पेशल जज ई0सी0एक्ट सुलतानपुर श्री मनोज कुमार सिंह, द्वितीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुलतानपुर श्रीमती किरन गौड़, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर श्री शशि कुमार एवं अन्य समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण के समय उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वन संरक्षण के प्रति जागरूकत रहने तथा पर्यावरण की रक्षा के सम्बन्ध में प्रोत्साहित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here