कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्री बनवाने और विधानसभा में टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार।

लखनऊ (सह-संपादक उत्तरप्रदेश सरफराज जाहिद) : शमीम अहमद खान, हिमांशु सिंह, हसनैन अली और जानें आलम 4 लोग गिरफ्तार। हजरतगंज इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला और क्राइम ब्रांच की टीम ने की गिरफ्तारी।

गृह मंत्री अमित शाह के नाम का इस्तेमाल कर ठगी की थे फिराक में। पीए बनकर बनाते थे लोगो को शिकार। फोन व व्हाट्सप काल के जरिये करते थे बात। कई लोगो से एडवांस के नाम पर मोटी रकम लेकर हुए थे जालसाज फरार। रीता सिंह नाम की महिला से फरार आरोपी शाहिद ने गृह मंत्री का पीए बनकर की थी बात।

गिरफ्तार हसनैन को गृह मंत्री बना कराई थी फोनपर बात। 1 करोड़ में पहले विधान परिषद सदस्य बाद में यूपी सरकार में मंत्री बनवाने का दिया था झांसा। प्रसपा में भी विधानसभा का टिकट दिलाने के नाम पर आरोपियो ने की थी 4 लाख की ठगी। पुलिस फरार आरोपी शाहिद और बबलू उर्फ विजय की तलाश में जुटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here