लखनऊ (उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) : बुधवार 28 जुलाई 2021 लखनऊ उत्तर प्रदेश अल्पसख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी को आज कुरैशी समाज के लोगो ने मांस के कारोबार मे आ रही परेशानियो के समाधान के लिए एक ज्ञापन देकर सरकार तक उनकी बात पहुॅचा कर समस्याओ को हल करने की अपील की।
कुरैशी समाज के बीच बिल्लौचपुरा पहुॅचे उत्तर प्रदेश अल्पसख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कुरैशी समाज को आश्वस्त किया कि हम उनकी समस्याओ का समाधान कराने के लिए पूरा प्रयास करेगे। बिल्लौचपुरा पहुॅचे जनाब अशफाक सैफी का कुरैश वेल्फेयर फाउन्डेशन के महासचिव शहाबुददीन कुरैशी और कुरैशी समाज से जुड़े तमाम बुर्जुगो और युवाओ ने उन्हे फूलो का हार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए शहाबुददीन कुरैशी ने कहा कि आज़ादी के बाद से लेकर अब तक उनके समाज को देश की सभी पार्टियो ने ठगा है उन्होने कहा कि हमारा कुरैशी समाज अब उसी पार्टी का साथ देगा जो उनके समाज की बेहतरी के लिए काम करेगी।
उन्होने कहा कि जो हमारे समाज की सबसे बड़ी समस्या स्लाटर हाउस का न होना और मांस का कारोबार करने वाले व्यापारियो के लाईसेन्स का नवीनीकरण न होना है इस अवसर पर बोलते हुए आसिम मार्शल ने कहा कि कुरैशी समाज के लिए पूर्व की सरकार ने अगर कुछ किया होता तो आज हमे ये दिन न देखने पड़ते आसिम मार्शल ने कहा कि कोरोना काल मे जब लखनऊ में कोरोना के मरीज़ो की संख्या लगातार बढ़ रही थी और लोग अपनो से दूर हो रहे थे उस समय बिल्लौचपुरा के लोगो ने इन्सानियत और भाईचारा बढ़ाने के लिए जो काम किया है उसकी मिसाल शायद ही कही मिलेगी
उन्होने बताया कि कोरोना काल मे बिल्लौचुरा के लोगो ने गम्भीर मरीज़ो के लिए रक्तदान शिविर लगा कर ७७ यूनिट ब्लड डोनेट किया यही नही बिल्लौचपुरा के लोग लगातार गरीब बस्तियो मे रहने वाले लोगो की मदद के लिए राशन और दवाएं की व्यवस्था की। इस मौके पर अल्पसख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कुरैशी समाज का ज्ञापन लेने के बाद मौजूदा सरकार ने मुसलमानो के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाए चलाई है जिनका लाभ मुसलमानो को मिल रहा है उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई गई उज्जवाला योजना से करोड़ो महिलाओ को लाभ मिला है उन्होने बताया कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र मे भी बहोत अच्छा काम किया है यही नही सरकार ने अपराध के खिलाफ भी सख्त रूख अपनाया है अब लोग कानून का पालन कर रहे है लोग अब बिना हेलमेट के घर से निकलने से हिचकते है ।
उन्होने कहा कि हम भले ही ऊॅचे ओहदे पर हो लेकिन कानून का पालन कराना हमे अपने बच्चो को सिखाना होगा उन्होने कहा कि सरकार ने देश के लोगो को कानून का पालन करना सिखाया है उन्होने तालीम पर ज़ोर देते हुए कहा कि हिन्दी अंग्रेज़ी की तालीम के साथ साथ मुसलमानो को अपने बच्चे को कुरान की तालीम देना भी बहोत ज़रूरी है क्यूकि दुनियावी तालीम से हमारे अन्दर सलाहियत पैदा करती है और कुरान हमारे अन्दर इन्सानियत पैदा करता है इस मौके पर आल इंडिया मोहम्मदी मिशन यूथ अध्यक्ष हज़रत सैय्यद मोहम्मद अहमद मियाँ ने कहा मुस्लमानों को सभी सियासी पार्टी से अपने मुद्दों को लेकर खुलकर बात करना होगा और जो सियासी पार्टी मुसलमानो की समस्या का समाधान इमानदारी से करे मुसलमान उसके साथ खड़ा रहे।
आज मुसलमानो के रहनुमा के नाम पर चाटुकार है जिन्होंने सिर्फ अपनी कौम का सौदा किया है। यही वजह है आज मुस्लिम समाज दर दर भटक रहा है सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टी मुसलमानो का वोट तो चाहती है मगर पद और सम्मान उन चाटुकारो को देती है जो अपने लिए पार्टी मे रहे मगर अपने सामाज की बात न करे। आज मुस्लिम समाज की अवाज़ मज़बूती से उठाने वाला किसी पार्टी मे नही है। मोहम्मदी मिशन हमेशा बेलौस समाज के हर तबके के साथ खड़ी है और उनकी अवाज़ उठाता रहेगा। आज ज़रूरत है बच्चों की अच्छी तालिम की तभी मुसलमानो के हालात बदलेगे। इस मौके पर सैय्यद गुलाम हुसैन, सरफराज ज़ाहिद, शबाब खान, मोहम्मद फैसल कुरैशी, आदि मौजूद थे।






