सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे फेज 5, कलवारी बांध अखंडनगर में निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज व टोल प्लाजा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों निर्देशित करते हुए कहा कि ससमय ब्रिज का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाए।






