सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा मंगलवार को ग्राम पंचायत मल्हीपुर, विकास खण्ड पी0पी0 कमैचा में सांसद आदर्श ग्राम पेयजल योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पानी की टंकी की क्षमता 300 किलो लीटर, ऊंचाई 16 मीटर पायी गयी तथा कार्य गुणवत्तापूर्ण पाया गया। प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है व द्वितीय चरण का कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय, जिससे हर घर नल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता जल निगम रवि शंकर यादव, अवर अभियन्ता जल निगम रत्नेश श्रीवास्तव, श्याम कन्ट्रक्शन कम्पनी के ठेकेदार दिवाकर सहित आदि उपस्थित रहे।






