आरोपित वेदपाल उर्फ वेदप्रकाश निवासी मांडी हाल दतोली सोनीपत एक वर्ष से फरार चल रहा था ।
हरियाणा (पानीपत) (प्रतिनिधी नंद पाल) : सीआईए-टू प्रभारी इंस्पैक्टर विरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया 28 अप्रैल 2020 को एक्साईज विभाग के अधिकारी राजेश रोहिल्ला (एईटीओ) ने थाना समालखा मे शिकायत दे बताया था की विभाग द्वारा एक फर्म को एलवन एबी समालखा का लाईसैंस दिया गया था ।
जिसमें अनियमितताए पाए जाने पर 22 सितंबर 2016 लाईसैंस केंसिल कर गोदाम को सील कर दिया गया था । शील गोदाम से अप्रैल 2018 मे शराब चोरी हो गई थी जिस संबध मे थाना समालखा मे मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था ।
एक बार फिर गोदाम से शराब चोरी होने बारे उन्हे गुप्त सूचना मिली तो उन्होनें गोदाम पर जाकर देखा तो पीछे का शटर उखड़ा हुआ मिला जो अज्ञात आरोपी गोदाम से शराब चोरी कर ले गए । राजेश रोहिल्ला (एईटीओ) की शिकायत पर चोरी की विभिन्न धाराओ के तहत थाना समालखा मे मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई गई थी ।






