- शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहां शिक्षक व चिकित्सक के बिना कोई भी देश नहीं चल सकता: सांसद
- सुलतानपुर में एक – एक चीज आहिस्ते- आहिस्ते बढ़िया व सुन्दर बनाने के लिए काम कर रहीं हूँ: सांसद
सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने संसदीय क्षेत्र दौरे के तीसरे और अन्तिम दिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण अन्य कार्यक्रम को रद्द कर कर जनता दर्शन व शहर के विवेकनगर स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर 11:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गयी।
सांसद मेनका संजय गांधी ने बेसिक शिक्षा विभाग के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण बाद संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने को सांसद नही बोलती हूँ। मैं एक मां हूँ और मां को घर का तिनका तिनका मालूम है कब क्या होता है।मां कभी बोलती है कभी नहीं बोलती है।मुझे भ्रष्टाचार व बेईमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है।कुछ चीजें बताती हूँ। मुझे मालूम है कुछ टीचर काम नहीं करते उसके बदले में कर्मचारियों को पैसा देते है।और जो कर्मचारी व अधिकारी काम न करने व ट्रांसफर कराने व न कराने के लिए पैसे लेते है वह मुझे कदापि बर्दाश्त नहीं है।उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में अपनी सुचिता बनाए रखें।सांसद श्रीमती गांधी ने कहां मुझे मालूम है कोविद टीचरों पर बहुत भारी पड़ा है।प्राइवेट टीचर व कोचिंग चलाने वालों को कुछ ज्यादा तकलीफ़ों का सामना करना पड़ा है।

आप लोगों को घर बैठना पड़ा है।कोविद कम होने के बाद स्कूल खुल गये है।अब नया दिन आया हैं।अब आपकी जिम्मेदारी है हमारे बच्चों को पढा लिखाकर बड़ा करने की।उन्होंने कहां मैं अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में एक – एक चीज आहिस्ते- आहिस्ते बढ़िया व सुन्दर बनाने के लिए काम कर रहीं हूँ।मैं चाहती हूँ आपके लिए अच्छा करती रहूँ। सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों से वार्ता के दौरान सांसद श्रीमती गांधी ने कहा कि पिछले दो दशकों से निर्मित हो रहे भवन में बेसिक शिक्षा कार्यालय का स्थापित होना भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है।सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा कि बेसिक शिक्षा के प्रति प्रदेश सरकार के गंभीर होने के बावजूद सुल्तानपुर नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की दयनीय स्थित होना चिंता का विषय है,उन्होंने कहा कि उन्हें आज जानकारी मिली है कि नगर के आधे से अधिक विद्यालय किराए के भवन में चल रहे हैं।इसके लिए वह उच्च अधिकारियों से बात करेंगी।उन्होंने शनिवार को पड़ने वाले शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहां शिक्षक व चिकित्सक के बिना कोई भी देश नहीं चल सकता, मेरा सौभाग्य है कि मेरे जिले के अपने कार्यों के प्रति शिक्षक व चिकित्सक दोनों प्रतिबद्ध है।मुझे अपने शिक्षकों पर गर्व है
इसके पूर्व सांसद श्रीमती गांधी ने विवेकनगर स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के नवनिर्मित भवन का शहर विधायक सूर्यभान सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डा. आरए.वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह व डा. सीताशरण त्रिपाठी तथा महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह व बीएसए दीवान सिंह के साथ लोकार्पण किया।कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक सूर्यभान सिंह ने संबोधित करते हुए विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की और सभी का आभार प्रकट किया। बीएसए दीवान सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती सिंह व जिला स्काउट गाइड कैप्टन ज्योति सिंह,श्रद्धा सिंह, कांति सिंह आदि ने सांसद, विधायक व मंचासीन नेताओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
वही शिक्षक संघ के दिलीप पांडे, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, दिनेश उपाध्याय,निजाम खां,सुशील मिश्रा आदि ने भी सांसद का स्वागत किया। प्रातः श्रीमती गांधी ने स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद सबेरे 7 बजे से शास्त्रीनगर स्थित आवास पर सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और दूरभाष पर तत्काल समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,विजय त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख चन्द्रप्रताप सिंह व शिवकुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रात्येश सिंह बंटी, पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, शशिकान्त पांडे, संदीप सिंह,बबिता तिवारी, मोहित सिंह,समाजसेवी राजेश पांडेय, प्रदीप शुक्ला, गांधी सिंह,उपमा शर्मा, एलके.दूबे,अरूण सिंह, दिनेश चौरसिया, कालीसहाय पाठक, अविनाश पटेल, गोविन्द तिवारी टाड़ा,संतोष दूबे, प्रदीप यादव,अरूण द्विवेदी, इन्द्रदेव मिश्रा,पंकज दूबे, रमेश तिवारी, बबलू पांडे, शिवमूर्ति पांडेय,सजन लाल कसौधन,प्रदीप बरनवाल, प्रशांत द्विवेदी आदि मौजूद रहें।






