प्रदेश में साम्प्रदायिक दंगे नहीं बल्कि गरीबों का चौतरफा विकास हो रहा है
सुलतानपूर (उत्तरप्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : भाजपा प्रदेश मंत्री व जनपद प्रभारी शंकर गिरि ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर गांव, गरीब, दलित, किसान के कल्याण के लिए काम कर रही है। वहीं भाजपा अल्पसंख्यकों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।उत्तर प्रदेश में अब अमनचैन का माहौल कायम है।
अब हमारे प्रदेश में साम्प्रदायिक दंगे नहीं बल्कि गरीबों का चौतरफा विकास हो रहा है।सरकार हिन्दू मुस्लिम में कोई भेद न करते हुए मुस्लिम के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। सरकार अगर हिन्दू को मकान देती है तो मुस्लिम को भी। हिन्दू और मुसलमान दोनों मिलकर इस देश की तरक़्क़ी की इबारत लिखेंगे।श्री गिरि ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की आज जिला कार्यालय पर आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में यह बात कही।उन्होंने सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी पार्टियां अल्पसंख्यक खासकर मुस्लिम को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती आई हैं। लेकिन अब इन पार्टियों को मुसलमान अच्छी तरह समझ गया है और अब इनको 2022 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगा।
उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का चर्चा किया और कहा कि उत्तर प्रदेश दंगा, अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है।बैठक को भाजपा जिला महामंत्री संदीप सिंह ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। ।जिलाध्यक्ष अज़ादार हुसैन ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि हम सभी एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का काम करेंगे।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिला महामंत्री दावर खान ने अपने संबोधन में समुदाय को अधिक से अधिक जोड़ने की बात कही।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम खान ने किया। बैठक में काशी प्रान्त क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद असगर, डॉ रईस, मारूफ खान, अतीक अहमद, मो. अख्तर,शमीम उर्फ पप्पू, शिब्बू सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।






