अवैध कच्ची शराब कारोबारियों पर टेढ़ी हुई नजर,कुन्तलों लहन पुलिस ने किया नष्ट

सुलतानपूर (उत्तरप्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन मिश्रा के आदेश में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निकली पुलिस के हाथ लगी सफलता,कुड़वार थाना प्रभारी रवि सिंह के नेतृत्व में निकली पुलिस टीम के हाथ लगी है सफलता,अवैध कच्ची शराब बनाने वाले उपकरणों सहित कच्ची शराब बनाने के लिए रखे लगभग 3 कुन्तल लहन को भी किया नष्ट|

पुलिस की छापेमारी में अवैध शराब कारोबारी तो मौके से फरार से हो गए लेकिन पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के उपकरणों व लहन को नष्ट कर दिया,कुड़वार थाना क्षेत्र नौगवां रायतासी में पुलिस की इस छापेमारी बाद अवैध कच्ची शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here