जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली देहात में पहुंचकर सुनी जन समस्याएं तथा थाना कार्यालय आदि का किया निरीक्षण।

सुलतानपूर (उत्तरप्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : उ.प्र. शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में शनिवार को जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र ने थाना को तवाली देहात पहुंचकर थाना दिवस पर आये जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिया। उन्होंने थाना कार्यालय तथा आनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर सम्बन्धित से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे।

sultanpur

पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, थानाध्यक्ष देहात कोतवाली तथा पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here