भाजपा प्रत्येक बूथ पर बनायेंगी 100 नये सदस्य, विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभाग के पदाधिकारी देंगे अभियान को गति
सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी जिले में 2 लाख नए सदस्य बनाएगी. लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाएगा.
बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा की अध्यक्षता एवं जिला सदस्यता प्रमुख ज्ञान प्रकाश जायसवाल के संयोजन में सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित हुई। विधायक, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान से जुड़े पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने कहा विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. बीजेपी पार्टी 2 लाख नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की मुहिम चलायेगी. बीजेपी का यह अभियान चुनाव तक चलेगा. इस दौरान नए सदस्यों को जोड़ने के लिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को युद्धस्तर पर लगाएगी.प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नये सदस्य बनाये जायेंगे।
पुराने सदस्यों से संपर्क कर उनका सत्यापन भी किया जायेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए.वर्मा ने कहा विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी उन लोगों को भी पार्टी में शामिल करेंगी जो प्रदेश या केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं.सदस्यता अभियान के दौरान मिस्डकाल, वेबसाइट, घर-घर संपर्क, सदस्यता शिविर एवं अन्य माध्यमों द्वारा जिले के लोगों को जोड़ा जायेंगा।जिला सदस्यता प्रमुख ज्ञान जायसवाल ने कहा कि मण्डल स्तर पर मोर्चा द्वारा सदस्यता शिविर लगाकर जिले के युवा, महिला, किसान,पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति आदि के लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जायेंगा।
प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिलास्तर पर विभागों व प्रकोष्ठों द्वारा भी सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।सदस्यता अभियान को गति देने के लिए सदस्यता विभाग का संयोजक भाजपा नेता एलके दूबे तथा सह-संयोजक सभाजीत पांडे व राजेन्द्र सिंह को बनाया गया है।जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सदस्यता कराने की जिम्मेदारी ब्लाक प्रमुख व जि.प.अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह को सौपी गयी है।सदर विधानसभा का संयोजक विवेक सिंह, सुलतानपुर दान बहादुर तिवारी, इसौली अवधेश त्यागी, कादीपुर प्रदीप सिंह राना तथा लंभुआ का संयोजक रामेन्द्र प्रताप सिंह राणा को बनाया गया है।बैठक में विधायक सीताराम वर्मा, सूर्यभान सिंह,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, डा.सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,शिवकुमार सिंह,विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, भावना सिंह,एलके. दूबे,आशीष सिंह रानू आदि उपस्थित रहे।






