अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) : बुधवार दिनांक 22.09.2021 थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल थाना रामगंज मय हमराह व एसओजी अमेठी हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को रामगंज सोनारी मोड़ के पास रोककर मोटरसाइकिस के कागजात मांगने पर नही दिखा सके ।
विश्वास में लेकर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम गोलू सिंह उर्फ हर्ष वर्धन सिंह पुत्र अभय प्रताप सिंह नि0 किठावर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ वर्तमान पता ओमनगर थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर दूसरे ने अपना नाम संदीप यादव पुत्र जगन्नाथ यादव नि0 पूरे काशी राम थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर बताया तथा यह भी बताये कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है । हम दोनों लोग व एक अन्य साथी जिसका नाम रंजीत पुत्र सीताराम निवासी मोहद्दीपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर के साथ मिलकर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व अमेठी से मोटरसाइकिल चोरी करके एक जगह इकट्ठा करते हैं तथा पकड़े जाने के डर से उन मोटरसाइकिलों की नम्बर प्लेट बदलकर बेंच देते है ।
दोनों अभियुक्तों को समय करीब 08:05 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर रामगंज रेलवे स्टेशन के पास बबूल की झाड़ियों से चोरी की कुल 09 मोटरसाइकिलें बरामद हुई । थाना रामगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता गोलू सिंह उर्फ हर्ष वर्धन पुत्र अभय प्रताप सिंह नि0 किठावर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ वर्तमान पता ओमनगर थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर । संदीप यादव पुत्र जगन्नाथ यादव नि0 पूरे काशी राम थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर ।

बरामदगी- (चोरी की 10 अदद मोटरसाइकिल) हीरो स्प्लेण्डर यूपी 44 ई 6173, हीरो स्प्लेण्डर यूपी 72 एवी 4335, हीरो स्प्लेण्डर प्लस यूपी 44 एडब्लू 1529, सीडी डांन यूपी 44 ई 6173, स्प्लण्डर प्सस बिना नम्बर, पैशन प्रो यूपी 54 आर 4241, बजाज बाक्सर यूपी 62 एच 3252, होण्डा एक्टिवा यूपी 44 के 7571, हीरो स्प्लेण्डर प्लस यूपी 44 एम 3931, सुपर स्प्लेण्डर यूपी 44 एएफ 2459
पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 129 धारा 420,467,468,471,411 भादवि थाना रामगंज जनपद अमेठी । अपराधिक इतिहास- हर्षवर्धन मु0अ0सं0 1035/20 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर । संदीप यादव- मु0अ0सं0 939/20 धारा 379,411 भादवि मु0अ0सं0 952/20 धारा 379,411 भादवि के अधीन की गई कार्यवाही.
इस कारवाई को थाना रामगंज थानाध्यक्ष तरुन कुमार पटेल थाना रामगंज जनपद अमेठी । उ0नि0 प्रमोद कुमार चौकी प्रभारी रामगंज थाना रामगंज जनपद अमेठी । का0 सुरेश कुमार, का0 शिवभरत, का0 देवेन्द्र प्रताप, का0 धर्मेन्द्र यादव स्वाट टीम- उ0नि0 विनोद कुमार यादव प्रभारी एसओजी जनपद अमेठी ।, हे0का0 मतलूब अहमद, हे0का0 बलवन्त सिंह, हे0का0 सोनू यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 दिनेश कुमार यादव, का0 ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह इन्होंने अंजाम दिया।






