पानीपत (प्रतिनिधी नंदपाल): अॅन्टी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया रविवार को अॅन्टी नारकोटिक्स सेल पुलिस की एक टीम गश्त के मितल मेगा माल के पास मोजूद थी।
टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक युवक बिना नंबर प्लेट लगी स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सनौली से पानीपत की तरफ आने वाला है। युवक के पास अवैध मादक पदार्थ होने की संम्भावना है। पुलिस टीम ने सनौली रोड़ बलजीत नगर नाकें पर तुंरत नाका बंदी कर संद्विगध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक बगैर नंबर प्लेट लगी सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सनौली की तरफ से आया।
पुलिस टीम ने युवक को नाके पर रोक कर पुछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान सादिक पुत्र जाकिर निवासी राणा माजरा पानीपत के रूप मे बताई। शक के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति मे युवक की तलाशी ली तो पेंट की जेब से हेरोइन (मादक पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 20 ग्राम पाया गया। एएसआई अनिल ने बताया आरोपित के खिलाफ थाना चांदनी बाग मे एनडीपीएस अॅक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ की।






