लखनऊ (सरफराज जाहिद) – पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पश्चिमी क्षेत्र में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी श्याम नारायण सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी तालकटोरा के नेतृत्व में वाहन चोरी के घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।
सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला के निर्देशन में गठित टीम थाना प्रभारी धनन्जय सिंह, उ0नि0 रुद्र प्रताप त्रिपाठी ,उ0नि0 विजय कुमार यादव, उ0नि0 संतोष कुमार पटेल,हे0का0 बलराम यादव, का0 अभिषेक कुमार, का0 अतुल कुमार,का0 विपिन कुमार,का0 आशीष आर्या के प्रयासों के फलस्वरुप सूचना के आधार पर वाहन चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को एम.आई.एस. से मीना बेकरी जाने वाली रोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त नरेश लोधी, रंजीत राजपूत के पास से एक अदद मैस्ट्रो स्कूटी संख्या UP 32 GP 9242 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने साथियों के साथ वाहन चोरी,नकबजनी जैसे घटनाओं को कमिश्नरेट लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अंजाम दिया गया है । तथा
अभियुक्त नरेश लोधी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानो में वाहन चोरी,नकबजनी जैसी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है जिसमे अभियुक्त उक्त पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है ।अभियुक्तगण उपरोक्त को तालकटोरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।







