मैनपुरी, थाना भोगाँव, ग्राम विचित्रपुर हत्या का मामला
लखनऊ (आकीब मेराज खान) – विगत 4-अगस्त को एक युवक संजीव लोधी (25) तथा एक युवती रितु लोधी (30) की डेड बॉडी उनके घरों से कुछ ही दूर बीच गाँव में मिली थी। पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर पहुँच कर स्थिति पर नियंत्रण करते हुए सभी से प्रारंभिक पूछताछ की गई। चूँकि मृत युवती का पति मौक़े पर नहीं मिला था, और उसके 4 साल के बच्चे ने यह कहा था कि ‘ पापा ने मम्मी को मारा’, इसलिए मृतक युवक संजीव के परिजनों से तत्काल तहरीर ली गई, जिसमें 4 लोगों को नामज़द किया गया। 4-अगस्त को ही, कई टीमें गठित कर मुख्य अभियुक्त समेत 03 अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया था। 01 अन्य अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया था।उसी अनुक्रम में आज शेष 02 अभियुक्तों को भी गिरफ़्तार कर लिया गया।
घटना रितु और संजीव के अवैध संबंधों को जड़ से ख़त्म करने के लिए रितु के पति, चाचा, ताऊ और चचेरे भाइयों द्वारा की गई थी। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक़ दोनों हत्याएँ लिगेचर/दुपट्टा से गला घोंट कर हुईं थीं। घटना में प्रयुक्त दुपट्टे को अभियुक्त के घर से बरामद किया गया। हत्या के बाद मृतक के मोबाइल फ़ोन को हत्यारे ने तोड़ कर धान के खेत में फेंक दिया था। हत्यारे गौरव की निशानदेही पर मृतक संजीव का मोबाइल फ़ोन टूटी हुई दशा में बरामद कर लिया गया।







