कोविड-19 के संक्रमण से वचाव हेतु पश्चिमी जोन के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग
लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) – पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा पश्चिमी जोन के सभी अधिकारियों के साथ आगामी
त्यौहार मोहर्रम एवं कोविड-19 संक्रमण तथा अपराधों की रोकथाम हेतु मीटिंग आयोजित की गई, मीटिंग के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हिस्ट्रीशीटर, टॉप-टेन, शातिर अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तथा सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों एवं बेसिक पुलिसिंग में लगे पुलिस बल, पॉलीगान को समय-समय पर निर्देशित करने हेतु आदेशित किया गया । चेकिंग/बैरियर प्वाइंटों पर समुचित पुलिस बल द्वारा सतर्कता के साथ आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई।
तत्पश्चात मीटिंग में आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को सम्बन्धित धर्म गुरूओं, मौलवी/मुतवल्ली के साथ मीटिंग कर आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एवं कोविड-19 के संक्रमण से बचाव करने, सभी को शोसल डिस्टैंसिग का पालन कराने हेतु हिदायत दी गई । तथा सभी को अनलॉक 3.0 के दौरान शासन द्वारा जारी की गई गाईड लाईन का पालन कराने हेतु हिदायत दिया गया, तथा निर्धारित गाईड लाइन के अनुसार लॉकडाउन का पालन न करने वालों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के सख्त आदेश दिये गये ।
मीटिंग के दौरान अन्य अधिकारीगण अपर पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी श्याम नारायण सिंह, एसीपी कैसरबाग आई.पी.सिंह., एसीपी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसीपी बाजारखाला अनूप कुमार सिंह एवं पश्चिमी क्षेत्र के सभी प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे ।







