मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए

लखनऊ (सय्यद गुलाम हुसैन) –समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। मुलायम को लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम को पेट में दर्द और पेशाब में संक्रमण की समस्या है।
मेदान्ता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि अस्पताल के न‍िदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताब‍िक मुलायम स‍िंह के गुरुवार को पेट दर्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना रिपोर्ट नेगेटि‍व आई। मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराया गया है। उनको पेशाब में संक्रमण की समस्या है। इसका इलाज चल रहा है।
आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here