थाना लम्भुआ पुलिस द्वारा अवैध असलहे सहित 01 नफर अभियुक्त मय मो0साइकिल गिरफ्तार किया गया

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय के निर्देशन मे व प्र0नि0नर्वदेश्वर तिवारी के नेतृत्व में थाना लम्भुआ पुलिस द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार शर्मा पुत्र गयाप्रसाद शर्मा नि0 भटौलिया थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया।

जिसके पास से एक अदद अवैध देसी तमंचा 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल यूपी 44 ए0यू0 1488 पुलिस कब्जे में लिया गया। जिसके विरूद्ध थाना लम्भुआ पर मु0अ0सं0 506/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अपराधी – अनिल कुमार शर्मा पुत्र गयाप्रसाद शर्मा नि0 भटौलिया थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर, बरामदगी- एक अदद देसी तमंचा 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल स्प्लेन्डर गाडी यूपी 44 ए0यू0 1488, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – का0मु0 गौरव बाजपेई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here