सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बल्दीराय के कुशल नेतृत्व मे चेकिग संदिग्ध व्यक्ति स्थान वाहन चेकिग, के दौरान थाना गोसाइगंज पुलिस द्वारा तीन नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन नफर अभियुक्त 1. हरिलाल निषाद पुत्र स्व0 बद्री निषाद उम्र करीब 40 वर्ष 2. दिनेश पुत्र रामलखन निषाद उम्र 28 वर्ष 3.अरविंद पुत्र नान्हू निषाद उम्र 60 वर्ष नि0गण कलखुरा थाना गोसाइगंज जनपद सुलतानपुर को कलखुरा में गोमती नदी के किनारे कुछ लोग भट्टी लगाकर शराब बना रहे थे। उनके पास से 15 अवैध कच्ची देशी व अवैध भट्टी के साथ गिरफ्तार किया गया है । जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 640/2021 धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।






