पुलिस ने सुलझा ली नाबालिक लड़की के गुमशुदा की कहानी ।

वाराणसी(उत्तर प्रदेश) (आकिब मेराज खान) – कल दिनांक 9 अगस्त को नाबालिक 15 साल की लड़की के गुमशुदा होने की सूचना थाने पर प्राप्त हुई पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कई टीम रवाना की ।रात में ही पुलिस की तत्परता और सजगता से इलेक्ट्रॉनिक भौतिक साक्ष्यों के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे उपनिरीक्षक बीरेंद्र कुमार व राम प्रवेश गौतम आदि के अथक प्रयासों से नाबालिग लड़की को आज करीब 9बजे दिन बरामद कर उसको बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त चंदन पुत्र पहलाद प्रसाद निवासी विदा पुर थाना कछुआ को हिरासत में ले लिया तथा लड़की को परिजनों को सौंप कर जन्माष्टमी त्यौहार का तोहफा भेंट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here