सुलतानपूर (उत्तरप्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0वर्मा की अध्यक्षता में ‘‘दहेज प्रतिषेध दिवस‘‘ कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक-लम्भुआ, जनपद-सुलतानपुर में सम्पन्न हुआ है, जिसमें यह शपथ ली गयी कि हम समाज के दहेज लेने व देने का बहिष्कार करेगें तथा दहेज रूपी कुरीति का विरोध करेगें, ताकि इस सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाया जा सकें।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दहेज रूपी सामाजिक कुरीति को एक सामाजिक अभिशाप बताया जिसके कारण आज भी नयी नवेली बहुओं को जान देने के लिए विवश किया जाता है तथा उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं को जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला एंव बाल सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19/सामान्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0एम0 मजीद द्वारा महिला स्वावंलबन के बारे में बताते हुए कहा कि अपने हुनर को जीवन में जरूर स्थान देने पर जोर दिया जाय, ताकि विपरीत परिस्थित में जीवन को सुचारू रूप से चलाने में सहायता मिल सकें।
इस मौके पर डाॅ0 अमित कुमार सिंह, डाॅ0 सुनील पटेल, डाॅ0 दिनेश यादव, एम0यू0 सिद्दीकी, ए0डी0ओ समाज कल्याण लम्भुआ, रेखा गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, गीता वर्मा, परामर्शदाता, अजय कुमार आकडँा विश्लेषक, राम केवल वर्मा, आउटरीच कार्यकर्ता, जिला बाल संरक्षण इकाई आदि के साथ जन समूह उपस्थित रहें।






