लखनऊ(उत्तर प्रदेश) (सय्यद गुलाम हुसैन) – उत्तर प्रदेश कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशन पर लखनऊ व अन्य जिलों में कांग्रेस
कार्यकर्ताओं द्वारा “आज़ादी मेरा अभिमान ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से शाहिदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री. ओबैद नासिर जी ने बताया की प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को कांग्रेस के केन्द्रीय नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को “जरा याद करो कुर्बानी” कार्यक्रम के तहत शहीद स्मारक स्थल पर पहुंच कर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने एवं शपथ ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजादी मेरा अभिमान” के तहत आज दिनांक 10 अगस्त 2020 को (जरा याद करो कुर्बानी) लखनऊ स्थित
शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन/याद करके स्वतंत्रता सेनानियों के संदेश की शपथ ली गयी। एवम् भारत की एकता एवं अखंडता बनाऐं रखने की कसम खाई गई।
जिसमें मुख्य रूप से AICC कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय संयोजक मोहतरमा रफत फातिमा साहिबा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जनाब ओबैद नासिर साहब, नदीमउद्दीन साहब,बबिता सिंह, समीना खान मोहम्मद शहाबुद्दीन,रफीक गाज़ी,फय्याज अली(भानू)इरफान उल्लाह शेख,अफ़ज़ल ग़ाज़ी और तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।







