लखनऊ (उत्तर प्रदेश) (सरफराज जाहिद) – बाजार खाला पुलिस का एक सरहानीय कार्य। परिवार वालों से रूठ कर 14 वर्षिय हर्ष राठौर ने छोड़ा अपना घर । सूचना प्राप्त होते ही लखनऊ की कमिश्नरेट की थाना बाजार खाला में तैनात ऐशबाग चौकी प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने बखूबी दिखाई अपनी डियूटी पर सफलता की मिसाल।
सूचना मिलते ही बाजार खाला इंस्पेक्टर विजयेन्द्र सिंह के सख्त निर्देश पर बाजार खाला पुलिस व ऐशबाग चौकी प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने कुछ ही घंटे में बच्चे को सकुशल चारबाग रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। बाजार खाला पुलिस ने 14 वर्षिय हर्ष राठौर को कुछ ही घंटे में सकुशल ढूंढ कर किया परिवार वालो के सुपुर्द किया। अपने बच्चे को सकुशल सही सलामत पा कर परिवार वालो के चेहरे पर खिल उठी मुस्कान और परिवार वालो ने इंस्पेक्टर बाजार खाला विजयेन्द्र सिंह व ऐशबाग चौकी प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया व पुलिस टीम का तहे दिल से किया शुक्रिया ।







