निजी विद्यालयों द्वारा फीस वसूली के विरोध में जिलाधिकारी लोकसभागार के सामने किया गया विरोध प्रदर्शन

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) (वसीम खान) – बाराबंकी जिले में निजी विद्यालयों द्वारा वसूली जा रही अवैध फीस के विरोध में समृद्ध जनकल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष सूर्यवंशी जी की उपस्थिति में संस्थान के अन्य पदाधिकारियों व जिले के स्थानीय अभिभावकगण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज फीस माफी के मुद्दे पर जिलाधिकारी बाराबंकी लोकसभागार के बाहर एकत्र होकर फीस वसूली के विरोध में ” NO SCHOOL NO FEES ” स्लोगन के साथ संबंधित अधिकारियों तक फीस माफी की बात पहुंचाने के लिए उपस्थित हुए, नाजिर जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्राप्त कराई गई जानकारी के अनुसार दिनांक 11 अगस्त 2020 को लोकसभागार में DM महोदय की अध्यक्षता में स्कूल संचालकों एवं प्रबंधकों के साथ होने वाली मीटिंग, एडीएम श्री संदीप गुप्ता के कोरोना संक्रमित पाए जाने से कलेक्ट्रेट परिसर बन्द किये जाने के कारण स्थगित कर दी गई है अधिवक्ता दीपा सिंह सचिव अधिवक्ता जय श्री यादव महिला संघ उपाध्यक्ष अधिवक्ता ललित वर्मा अधिवक्ता विशोक कुमार वर्मा अधिवक्ता आशीष कुमार यादव अधिवक्ता प्रवीन शर्मा अधिवक्ता मोहम्मद अरशद अधिवक्ता विनोद कुमार यादव आदि लोग मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here