यूपी एसएससी की भर्ती में पास हुए परीक्षार्थियों की नियुक्ति को लेकर आयोग की लापरवाही

गैर जिम्मेदारी के प्रति पीएम मोदी को भेज पत्र – शशांक शेखर त्रिपाठी (पूर्व उपाध्यक्ष दी सेंट्रल बार एसोसिएशन)
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) (नोशीन बानो) – उत्तर प्रदेश में UP SSSC के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में ग्रुप सी की भर्ती होती है विगत 4 वर्षों में आयोग द्वारा लगभग 13000 नियुक्तियां के संदर्भ में विज्ञापन जारी किए गए जिसमें कि लगभग 60, लाख बच्चों ने सिलेक्शन कमिशन द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया जिसमें की लगभग 13000 के आसपास बच्चे परीक्षाओं को पास कर नियुक्ति हेतु पात्रता प्राप्त किए परंतु सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन श्री प्रवीण कुमार जी की लापरवाही वह गैर जिम्मेदारी की वजह से चयनित छात्र युवा बच्चियां अपने माथे पर चयनित बेरोजगार के कलंक का टीका लगा कर घूम रहे हैं इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के युवा अत्यंत दुखद स्थिति में है क्योंकि ग्रुप C और D की परीक्षा गरीब किसान मजदूर सैनिक तथा मध्यम वर्गीय निम्न वर्गीय परिवार के बच्चे देते हैं एक परीक्षा देने गए एक परीक्षार्थी का लगभग ₹10000 से ज्यादा ही खर्च आ जाता है गरीब छात्रों के लिए तथा उनके अभिभावकों के लिए यह खर्चा एक बड़ी रकम है परंतु उत्तर प्रदेश सरकार में बैठे कुछ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी संख्या के छात्रों को दुख अवसाद वह बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है जिसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार आयोग के चेयरमैन श्री प्रवीर कुमार जी जो कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं तथा कुछ अन्य लोग जो कि उत्तर प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर है यह है इन्हीं सब समस्याओं के बाबत मेरे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को यह पत्र लिखकर प्रेषित किया गया है जिससे कि छात्रों की समस्याएं सरकार तक पहुंच सके और सरकार कोई उचित निर्णय ले ।
सेवा में,
श्रीमान नरेंद्र मोदी जी
माननीय प्रधानमंत्री
भारत सरकार
महोदय,
प्रार्थी शशांक शेखर त्रिपाठी अधिवक्ता है वाराणसी वाराणसी जनपद का निवासी है महोदय उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में हम सब ने अथक मेहनत वह परिश्रम किया है जिसकी वजह से पूर्ण बहुमत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बन पाई है चुनाव के समय जनता से यह वादा किया गया था कि पिछली सरकारों से अलग तरह की सरकार होगी जनता की सुनवाई होगी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और अन्य बहुत सारे विषय जो कि हमारे भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में थे इसमें एक महत्वपूर्ण विषय था युवाओं के रोजगार का पिछली सरकारों में सरकार के स्तर पर और मंत्रियों के स्तर पर जो भ्रष्टाचार था तथा प्रशासनिक अधिकारियों की जो निरंकुशता थी उससे अजीज आकर जनता ने सरकार को बदल कर भारतीय जनता पार्टी को सेवा और विकास का मौका दिया था आप के पद चिन्हों पर चलते हुए उत्तर प्रदेश में विकास के बहुत सारे काम हो रहे हैं परंतु इसी बीच में आपके संज्ञान में यह तथ्य लाना चाहूंगा कि उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमिशन u p s s s c के तहत ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों की भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार में होती है उत्तर प्रदेश में इन भर्तियों के लिए परीक्षा लेने उनका इंटरव्यू लेने और लिस्ट बनाने का काम उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन यू पी यस यस यस सी का है महोदय उत्तर प्रदेश में इस आयोग ने वर्ष 2016 से आज 11 अगस्त 2020 तक लगभग 22 परीक्षाएं ली 19 परीक्षाओं के रिजल्ट या तो घोषित नहीं किए गए या तो उनकी प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई महोदय इन 19 विभागों की नौकरियों को प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश के गरीब किसान मजदूर सामान्य वर्ग के परिवार के बच्चे जी तोड़ मेहनत करके प्रयास करते हुए लगभग 60 लाख बच्चों ने up SSSC के द्वारा होने वाली परीक्षाओं को दीया जिसमें की लगभग 12000 छात्रों को नौकरी मिली थी परंतु आयोग की लापरवाही गैर जिम्मेदारी और आयोग के चेयरमैन श्री प्रवीर कुमार की गैर जवाबदेही के कारण यह सभी नियुक्तियां रुकी हुई है उदाहरण स्वरूप ग्राम विकास अधिकारी के पद पर 1400000 बच्चों ने पात्रता के लिए परीक्षा दी जिसमें 1953 बच्चे सफल हुए और विभिन्न कारणों से उनकी नियुक्ति रोक दी गई है और आयोग में ही किसी लापरवाही और प्रक्रिया का दोष के कारण विचाराधीन है इस तरह से अन्य 19 विभागों की नौकरियों में भी लगभग 12000 सैनिक में रोजगार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दुख आक्रोश वह गुस्से में है महोदय श्री प्रवीण कुमार जी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं इनको सरकार को होने वाले नुकसान से कोई सरोकार नहीं है यह अखिलेश यादव जी की सरकार में भी अखिलेश यादव जी के काफी करीबी रहे हैं इस महत्वपूर्ण पद पर इनकी जवाबदेही सीधे-सीधे माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति तय होनी चाहिए ताकि आयोग में होने वाली गतिविधियों से सरकार अवगत रहे तथा इससे ऊपर जाने वाले असंतोष पर भी सरकार की नजर होनी चाहिए ।
सरकार द्वारा अथवा आयोग द्वारा किसी प्रकार की जवाबदेही से इनकार किए जाने के कारण उत्तर प्रदेश के युवाओं में ,उनके परिवारों में तथा उनके निकट संबंधियों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है महोदय उत्तर प्रदेश में एकपक्षीय रूप से बात करने का चलन हो गया है यह चलन 2022 के चुनाव में सरकार को नुकसान पहुंचाने वाला होगा जिससे आपकी प्रबल समर्थ भारत बनाने की योजना को नुकसान हो सकता है अतः मेरा आपसे निवेदन है कि उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित करें कि वह तत्काल सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके उत्तर प्रदेश के 19 विभागों में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा होने वाली सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करके यथाशीघ्र युवाओं को नौकरी देने का काम करें अन्यथा इसका नुकसान हम सब राष्ट्र वादियों को भी होगा जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी महाराज की होगी महोदय प्रार्थी आप के चुनाव में कई प्रमुख भूमिकाओं में रहा है जिसका संज्ञान आपको भी है जिस वजह से मुझे आप के शपथ ग्रहण समारोह में महत्वपूर्ण श्रेणी का पास देकर आमंत्रित किया गया था । महोदय प्रार्थी हृदय से यह चाहता है कि इन युवाओं का कल्याण हो ताकि इनके मन में इनके परिवारों के मन में जो सरकार विरोधी भावनाएं पनप रही है वह तत्काल प्रभाव से समाप्त हो ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here