लखनऊ (उपसंपादक सैय्यद गुलाम हुसैन) : लखनऊ मे ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन द्वारा नुपूर शर्मा, नवीन कुमार जिन्दल, नविता कुमार और इल्यास शर्फुद्दीन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हेतु ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के अध्यक्ष सैय्यद अय्यूब अशरफ किछौछवी ने याचिका दायर किया।
न्यायालय ने याचिका स्वीकारते हुए 19 जुलाई 2022 की तारीख दी एवं पुलिस विभाग से संबंधित याचिका के संदर्भ में जानकारी मांगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदी मिशन की ओर से 7 जून 2022 को पुलिस आयुक्त लखनऊ को कार्यवाही हेतू पत्र दिया गया था एवं 13 जून 2022 संयुक्त पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी लखनऊ के समक्ष लखनऊ शहर के अधिकतर मुस्लिम संगठनों का सहस्ताक्षर सहित मुहम्मदी मिशन ने पत्र दिया और 19 जून 2022 को डाक द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारी को पत्र भेजा मगर कार्यवाही न होने की दशा मे विवश होकर आज 22 जून 2022 न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
न्यायालय मे याचिका दायर करते समय अधिवक्ता तारीक सिद्दीकी, मुहम्मदी मिशन के अध्यक्ष सैय्यद अय्यूब अशरफ किछौछवी के साथ सुफिया-ए-हिंद के अध्यक्ष बाबर अशरफ, याक़ूब अशरफ, मुहम्मद अहमद मियाँ, सरफराज़ जाहिद,एडवोकेट ज़ीशान अहमद, एडवोकेट मु, आसिफ मौजूद रहे।
Home राष्ट्रीय उत्तरप्रदेश पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 4 अभियुक्तों पर लखनऊ सीजेएम...







