सुल्तानपूर (उत्तरप्रदेश) (ब्यूरो चिफ एजाज़ अहमद) – 18 अगस्त को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। इन प्रवेश परीक्षाओं को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण की परीक्षाएँ 24 अगस्त से 31 अगस्त, 2020 के मध्य आयोजित की जा रही हैं, जिनमें सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एवं स्नातक स्तर के एलएलबी, बी0एड0/बी0एड0 स्पेशल एजुकेशन तथा बी0पी0एड0, बी0एफ0ए0 एवं बी0पी0ए0 पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ करायी जाएँगी। द्वितीय चरण की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 9 से 18 सितम्बर, 2020 के बीच होगा, जिसमें स्नातक स्तर के शेष पाठ्यक्रमों – बी0ए0 (ऑनर्स) आर्ट्स, बी0ए0 (ऑनर्स) सोशल साइंसेज, बी0कॉम0 (ऑनर्स)/बी0कॉम-एफएमएम, बी0एससी0 (ऑनर्स) एजी, बी0ए0 एलएलबी0 (ऑनर्स), बी0एससी0 (ऑनर्स) मैथ, बी0एससी0 (ऑनर्स) बायो, शास्त्री (ऑनर्स) एवं बी0वोक0 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु परीक्षाएँ करायी जाएँगी।
समस्त पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा संबंधित अद्यतन समय-सारणी की जानकारी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा पोर्टल ¼www.bhuonline.in½ पर उपलब्ध करायी जा रही है। प्रवेश सूचना पुस्तिका के प्रावधानों के अनुरूप अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व प्रवेश परीक्षा पोर्टल ¼www.bhuonline.in½ से डाउनलोड कर सकते है।
Home राष्ट्रीय उत्तरप्रदेश काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए...







