स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ-डॉ कुमकुम मालवीय

लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – श्री अग्रसेन कन्या पी०जी० कॉलेज वाराणसी की प्राचार्या डॉ कुमकुम मालवीय ने बताया है की महाविद्यालय के दोनों परिसर बुलानाला में बीए / बी-एससी / बी-कॉम एवं परमानंदपुर में बी ए / बी-कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश कार्य २० अगस्त, २०२० से प्रारंभ होगा।प्रवेश हेतु छात्राएं अपने समस्त शैक्षणिक अभिलेखों, आधार कार्ड,दो पासपोर्ट साइज के फोटो सहित कोविड-१९ के दिशा निर्देशों (मास्क,सेनेटाइजर, दो-गज की दूरी, जरूरी)का पालन करते हुए महाविद्यालय में संपर्क करें। डॉ० मालवीय ने यह भी बताया कि इस वर्ष प्रवेश परीक्षा नही आयोजित की जाएगी बल्कि सीधे प्रवेश दिया जाएगा , प्रवेश संबंधी कार्य प्रतिदिन प्रातः १० बजे से अपराह्न १ बजे तक संपादित किया जाएगा। लॉक डाउन के साप्ताहिक दिवसों तथा सार्वजनिक अवकाशों के दिनों में प्रवेश कार्य स्थगित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here