लखनऊ (उत्तर प्रदेश उप.संपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – गुरुवार दिनांक 20-08-2020 को थाना अमीनाबाद पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार जिसके कब्जे से 250 ग्राम नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद।
घटना का संक्षिप्त विविरण- दिनांक 20/08/2020 को प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव थाना अमीनाबाद लखनऊ के नेतृत्व में थाना अमीनाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय के हिस्ट्रीशीटर राज कुमार गुप्ता उर्फ राजू पुत्र स्व0 रामफेर नि0 110/91 नया गांव पूर्व माडल हाउस थाना अमीनाबाद लखनऊ जो कि सलीम रूस्तम सोहराब गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा रविन्द्र मौर्या उर्फ रवि कालिया (पूर्व में 20,000 रूपये का इनामिया बदमाश) को भगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभियुक्त को इलाहाबाद बैंक के सामने वाले गेट घण्टाघर पार्क में बने शौचालय के सामने गिरफ्तार किया गया जिसके पास से नाजायज नशीला पाउडर करीब 250 ग्राम (डायजापाम) बरामद किया गया। अभियुक्त राजकुमार गुप्ता उर्फ राजू के विरूद्ध थाना अमीनाबाद पर मु0अ0सं0 147/2020 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकत कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता___ राज कुमार गुप्ता उर्फ राजू पुत्र स्व0 रामफेर नि0 110/91 नया गांव पूर्व माडल हाउस थाना अमीनाबाद लखनऊ बरामदगी का विवरण
नाजायज नशीला पाउडर करीब 250 ग्राम (डायजापाम)। गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0 श्री अवनीश यादव थाना अमीनाबाद लखनऊ 2. उ0नि0 श्री लकपत सिंह थाना अमीनाबाद लखनऊ 3. हे0का0 विमल कुमार यादव थाना अमीनाबाद लखनऊ 4. का0 7140 मो0 अफसर रब्बानी थाना अमीनाबाद लखनऊ 5. का0 3631 धर्मेन्द्र कुमार थाना अमीनाबाद लखनऊ







