लखनऊ (सहसंपादक उत्तरप्रदेश सरफराज़ ज़ाहिद) – आज बहुजन मुस्लिम महासभा के कार्यालय बालागंज में ताजियादारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया जिसमें बहुजन मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वली
मोहम्मद ने कहा की शासन-प्रशासन सिर्फ एक समुदाय को टारगेट करती है सरकार लगतार कोविड-19 के आड़ में मुस्लिम समुदाय पर प्रहार कर रही है जो बर्दाशत नही किया जायेगा
आपको बता दें ताजियादारी सदियों से चलती आ रही है इस्लाम के मुताबिक इस्लाम का पहला महीना मोहर्रम है और इस महीने में इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन दसवीं मुहर्रम को शहीद कर दिए गए थे जिसको लेकर शिया-सुन्नी समुदाय के लोग पूरे महीने मजलिस करते हैं लेकिन कोविड-19 के चलते इस साल सरकार कह रही है कि मजलिस व जुलूस ना निकाले जाएं जिस पर बहुजन महासभा से लखनऊ जिला अध्यक्ष सलमान मंसूरी ने कहा अगर सरकार अपनी नीति नहीं सुधार करती तो सरकार को भुगतना पड़ सकता है और हम लोग डरने वाले नहीं वही मंसूरी ने कहा कि सरकार के खुद के काम होते हैं तो कोविड-19 जैसी बीमारी उन्हें नहीं असर करती है लेकिन जब बात मुस्लिम की आती है तो covid-19 एक बड़ी बीमारी बन जाती है मंसूरी ने कहा मुझे याद है भारतीय जनता पार्टी का एक नारा है सबका साथ सबका विकास और संविधान भी मुझे हक मांगने की इजाजत देती है इसलिए सरकार विमर्श करें मोहर्रम के जुलूस पर वरना सरकार को भुगतना पड़ सकता है इस मौके पर।
Home राष्ट्रीय उत्तरप्रदेश मोहर्रम में ताजियादारी पर सरकार सियासत ना करें-हुसैन सिर्फ एक ही समुदाय...







