झड़प के बाद हुई शांति समिति की बैठक

भागलपुर (संवाददाता) – सराय इमामबाड़े के पास गुरुवार रात भीड़ रोकने गई पुलिस पर पैकरों ने हमला कर दिया था। तातारपुर थाने के दारोगा मो. कमाल के साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सिटी एसपी व सिटी डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मुहर्रम पर शांति बहाल रखने के लिए शुक्रवार शाम कोतवाली थाने में मुहर्रम व शांति समिति की बैठक हुई।
कोरेना संक्रमण को लेकर प्रतिबंध के बाद भी गुरुवार को शहर में दिनभर पैकर इमामबाड़ा जाने के लिए दौड़ लगाते रहे। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। शाम में फ्लैग मार्च के बाद पुलिस सुस्त पड़ गई थी। इस दौरान सराय इमामबाड़ा के पास फातेहा पढ़ने व मन्नत मांगने वालों लोगों की भीड़ बढ़ गई। तातारपुर थाने की पुलिस भीड़ को हटाने की कोशिश की। इसी दौरान हंगामा शुरू हो गया।
सिटी एसपी एसके. सरोज ने कहा कि सराय में पुलिस की विशेष निगरानी लगाई गई है। मुहर्रम कमेटी के साथ सभी बिंदुओं पर बातचीत की गई है। कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार ही धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक शहर के सभी थानेदारों के साथ कमेटी के प्रो. सलाउद्दील, बर्दी खान और शांति समिति के प्रकाश चंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here