वृंदावन में विदेशी युवती से बलात्कार, आरोपी पाकिस्‍तानी युवक हिरासत में

मथुरा – वृंदावन में विदेशी युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। वृंदावन में बीते 5 साल से एक विदेशी युवती अपने माता-पिता के साथ रह रही थी, जिसके साथ ये घिनौनी हरकत की गई है। इस घटना का आरोपी युवक पाकिस्तान के कराची का रहने वाला है। हालांकि इस समय युवक पुलिस की गिरफ्त में है।
दरअसल, युवती बीते 5 सालों से अपने परिवार के साथ रह रही थी। विदेशी युवती से रेप का आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल अभी तक शख्स के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित विदेशी युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवती युक्रेन की रहने वाली है और नाबालिग भी है।
युवती के माता-पिता इस्कॉन भक्त हैं। माता-पिता के बीच तलाक हो चुका है जिसक बाद से दोनों अलग-अलग रहते हैं। युवती अपने पिता के साथ रहती है। आरोप है कि चैतन्य विहार में रहने वाले आनंद नामक व्यक्ति ने उसके साथ तीन दिन बालिका की मां के घर पर ही दुष्कर्म किया। युवती ने अपने पिता को बात बताई। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक टूरिस्ट वीजा पर 16 साल से वृंदावन में रह रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here