लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – दिनांक 03.09.2020 को समय लगभग 05.30 बजे सायंकाल थाना क्षेत्र चिनहट महानगरीय क्षेत्र लखनऊ के पाँलिगान 198 पर कार्यरत हे0का0 सतीश कुमार पाण्डेय तथा का0 एजाज अहमद द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान नेरेन्दी पुल इन्दिरा नहर में डुबते हुए एक महिला दिखाई दी जिसे पाँलिगाँन पर लगे पुलिस बल द्वारा पानी के तेज बहाव में लगभग एक किमी पीछा करने के पश्चात कड़ी मेहनत व मशक्त के बाद जुग्गौर रेगुलेटर पुल के पास से बचाया गया । नाम पता पुछने पर अपना नाम श्रीमती कमला देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी श्री राम प्रकाश वर्मा नि0 दलियानपुर थाना कोतवाली बारावंकी बताया और बताया कि अपने घरेलु तथा मानसिक परेशानी के कारण आत्मंहत्या करनें के लिए नहर में कूदी थी पर आप लोगो नें बचा लिया । उपरोक्त महिला को बाद प्राथमिक उपचार उनके पति श्री राम प्रकाश वर्मा को सकुशल सुपुर्द किया गया ।







