भाजपा नेता के बहनोई की ईंट पत्थर से कूंच कर हत्या

पटना (क्राइम रिपोर्टर) – राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के अब्दुल रहमानपुर घाट पर जमीन कारोबारी और भाजपा नेता सूरज मेहता के बहनोई नवीन मेहता उर्फ रवि रंजन की ईट पत्थर से कूंच कर हत्या कर दी गयी।
सूरज ने बताया कि उनके बहनोई नवीन मेहता को शुक्रवार की रात किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद वो घर से निकल गए। रात 9 बजे के बाद से उनका मोबाइल बंद आने लगा। इसके बाद भी लोग पूरी रात उनकी खोज करते रहे। स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह अब्दुल रहमान पुर घाट पर एक शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के शरीर पर घातक हथियार से प्रहार किए जाने का निशान भी पाया गया है। मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here