सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – ५ सितंबर को पुलिस अधीक्षक जनपद-सुलतानपुर द्वारा ऑपरेशन इन्द्रधनुष के अन्तर्गत जनपद की समस्त सीमाओं को सील कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। महोदय द्वारा स्वयं थाना क्षेत्र कोतवाली नगर अन्तर्गत टेडुई मोड़,गोशाईंगज थाना क्षेत्र, जयसिंहपुर थाना क्षेत्र, लम्भुआ थाना क्षेत्र आदि जगहों पर आने जाने वाले संदग्धि व्यक्तियो/वाहनों को पर्याप्त पुलिस बल के साथ चेक किया गया व कड़ाई से पूछताछ की गयी। महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि अपराध व अपराधियों के विरुद्ध जनपद की पुलिस बल द्वारा व्यापक अभियान छेड़ा गया है। एक ओर जहाँ जनपद के समस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गुण्डा,गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्ती व NSA की कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ जनपद की समस्त सीमाओं को सील कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।







