पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • STF और पुलिस ने किया ज्वाइंट ऑपरेशन
  • भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद

पटना (क्राइम संवाददाता) – राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र की हरदासबीघा पंचायत स्थित इशोपुर गांव में चापाकल बनाने की फैक्ट्री की आड़ में अवैध हथियार बन रहे थे। मंगलवार को पटना एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने छापा मारा कर चार लोगों को गिरफ्तार कर इसका भंडाफोड़ किया है।
छापेमारी के दौरान यहां से 21 अर्द्धनिर्मित पिस्टल के अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में मुंगेर के हरजतगंज बाड़ा निवासी मो. मनव्वर, मो. इमरान, मो. सोनू और मो. शकील शामिल हैं।
खुसरूपुर पुलिस ने बताया कि हरदासबीघा के इशोपुर में एक चापाकल की फैक्ट्री के नाम पर कुछ अपराधियों ने पिस्टल बनाने की फैक्ट्री डाल दी। पिस्टल बनाकर हजारों रुपये में स्थानीय और बाहर के अपराधियों को बेच रहे थे। इसकी गुप्त सूचना पहले एसटीएफ को मिली थी। खबर की पुष्टि के लिए एसटीएफ ने कई बार छानबीन की तथा पुख्ता सबूत मिलने पर मंगलवार की तड़के पटना व स्थानीय पुलिस के साथ छापा मारा तथा अवैध हथियार बनाने में जुटे चार लोगों को धर दबोचा। फैक्ट्री से 21 अर्द्धनिर्मित पिस्टल बरामद की गई। पिस्टल बनाने में काम आने वाली मशीन जैसे एक लेथ मशीन, तीन मीलिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन सहित बड़ी संख्या में कच्चा माल भी बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here