
लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – महाराष्ट्र सरकार द्वारा भारत माता की बेटी कंगना राणावत
को महाराष्ट्र में ना आने की धमकी देने तथा बदले की कार्यवाही में कार्यालय पर बुलडोज़र चलाने की व्यापारी समाज तथा चौक सराफा एसोसिएशन द्वारा लखनऊ में घोर निंदा की गयी।
बुधवार शाम चौक व्यापार मंडल तथा चौक सर्राफा एसोसिएशन के तत्वाधान में व्यापारियों द्वारा भारत की बेटी कंगना राणावत के समर्थन में आयोजन किया गया चौक चौराहे पर व्यापारियों द्वारा कंगना राणावत के समर्थन में प्ले कार्ड लेकर मंच के माध्यम से नारेबाजी की गई l व्यापारियों द्वारा महाराष्ट्र सरकार की घोर भर्त्सना करते हुए संजय राऊत की निंदा की गई l भारत की संस्कृति महिला के सम्मान तथा मर्यादा की है l बदले की भावना से कंगना राणावत का बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) द्वारा कार्यालय तोड़ना अति निंदनीय है l आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अभिषेक खरे चौक सर्राफा एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉक्टर राजकुमार वर्मा आदीश कुमार जैन महामंत्री विनोद महेश्वरी कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता चौक व्यापार मंडल के महामंत्री राजीव खत्री दीपू जेके मिश्रा अतुल गुप्ता संजय रस्तोगी अनूप मिश्रा श्रीमती सुनीता वर्मा टिंकू खन्ना सत्यनारायण अग्रवाल भरत लाल अग्रवाल प्रखर कपूर विमर्श रस्तोगी आदि उपस्थित रहे l








