सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – 10 सितम्बर/शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे से जनता दर्शन के दौरान आये हुए फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्र को सम्बन्धित अधिकारी के पास भेजने का निर्देश प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को दिये।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आये आमजनों से अपील की कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते रहें तथा साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन पर नियमित रूप ध्यान रखें। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराते हुए जन समस्याएं सुनी। मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे सहित जन सामान्य उपस्थित रहे।







