उ.प्र. मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर सतर्कता विभाग की छापे मारी

  • भ्रष्टाचार की जॉच हेतु शाहजहाँपुर में उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर छापा मारा गया
  • 15 से अधिक लोग पकड़े गये एवं 04 लाख रूपये की धनराशि बरामद

सुल्तानपुर (उ.प्र ब्युरो चिफ एजाज अहमद) – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में सतर्कता विभाग को कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज जनपद शाहजहाँपुर में उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर अचानक छापा मारा गया।
गृह विभाग के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुये आज यहां बताया कि सतर्कता विभाग के बरेली सेक्टर तथा जनपदीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मारे गये इस छापे के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों में सम्मिलत 15 से अधिक व्यक्तियों को पकड़ा गया है एवं 04 लाख रूपये की धनराशि बरामद की गयी है। इस दौरान कम्प्यूटर व अन्य उपकरण भी बरामद किये गये हैं व कार्यवाही प्रचलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here