नवी दिल्ली – जून के बाद एटीएम से पैसे निकालने को लेकर नियम में बदलाव हो रहा है।सरकार ने लॉकडाउन के दौरान एटीएम से कैश निकालने को लेकर ढील दी थी।अब दूसरे बैंक के एटीएम से लिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन के पास पैसे निकालने पर चार्ज देने होंगे।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने एटीएम से कैश निकालने को लेकर ढील दी थी और एटीएम से पैसे निकालने पर चार्जेस हटा दिया था। हर बैंक के एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट अलग-अलग होती है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन की अनुमति दे दी थी।
24 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया था कि अगले तीन महीने (अप्रैल, मई और जून) किसी भी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर बैंक किसी तरह का चार्ज नहीं लेंगे। अब 30 जून को यह नियम खत्म हो रहा है और अब दूसरे बैंक के एटीएम से लिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन के पास पैसे देने होंगे।







