अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन

मुंबई (जॉनी वाझ) – 2020 लगातार बुरी ख़बरें दे रहा है. ख़ास कर बॉलीवुड के लिए ये साल काफ़ी बुरा रहा. सिनेमा जगत के कई लोकप्रिय सेलेब्स इस साल दुनिया को अलविदा कह गए. एक और बुरी ख़बर के तहत सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया. वो सिर्फ़ 35 साल के थे। जानकारी के मुताबिक, पिछले काफी समय से आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया.
आदित्य अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज जारी था। शनिवार सुबह आदित्य ने अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आदित्य के अचानक दुनिया को अलविदा कह देने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बता दें कि अनुराधा पौडवाल की शादी अरुण पौडवाल से हुई थी, जो प्रसिद्ध संगीतकार एसडी बर्मन के सहायक थे। खुद अरुण भी एक संगीतकार थे। नब्बे के दशक में अनुराधा पौडवाल अपने करियर के शिखर पर थीं, उसी समय उनके पति अरुण की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब उनका बेटा भी साथ छोड़कर चला गया। अब परिवार में अनुराधा की केवल एक बेटी कविता पौडवाल ही हैं।
आदित्य पौडवाल का नाम सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक के रूप में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में भी दर्ज हुआ. अपनी मां अनुराधा पौडवाल की तरह उन्होंने कई भजन भी गाए. इस साल की शुरुआत में, एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here