दिनदहाड़े चलती कार में युवती से गैंगरेप

लखनऊ (उत्तर प्रदेश उपसंपादक सय्यद गुलाम हुसैन) – मेरठ में एक लड़की के अपहरण के बाद चलती कार गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप के बाद लड़की को एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। ओलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पड़ी युवती घंटों मदद के लिए आवाज लगाती रही, तब किसी राहगीर ने उसे उन्नाव कोतवाली पहुंचाया. युवती को उन्नाव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उन्नाव शहर कोतवाली के गदन खेड़ा चौकी क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर युवती को काली स्कॉर्पियो सवार 5 लोग फेंककर भाग गए. बुरी तरह घायल युवती को अचेत अवस्था मे राहगीरों ने शहर कोतवाली पहुंचाया.
पुलिस के मुताबिक यह वारदात सोमवार की रात मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल थाने के एसएचओ देवेन्‍द्र सिंह ने बताया कि कुछ अन्‍य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के नाम रजत त्‍यागी और वासु हैं। दोनों को सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर पकड़ा गया है। दो अन्‍य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
युवती ने पूछताछ में बताया कि वह अहमदाबाद से अपने पैतृक गांव हमीरपुर जा रही थी. वह कानपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर हमीरपुर राठ जाने के लिए झकरकटी बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थी.
तभी राठ के रहने वाले 2 युवक जिन्हें युवती पहचानती थी उन्होंने उसे राठ छोड़ने को कह कर काली स्कॉर्पियों में बैठा लिया. कार में पहले से तीन और युवक सवार थे. लड़कों ने युवती के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी. विरोध करने पर उसके हांथ पैर बांध दिए. उसके साथ मारपीट भी की और बारी-बारी से गैंगरेप किया.
गाड़ी उन्नाव के गंगाघाट, अचलगंज, शहर कोतवाली के थाना इलाकों से गुजरी. युवकों ने युवती को उन्नाव शहर कोतवाली के गदनखेड़ा पुलिस चौकी से थोड़ा आगे दिनदहाड़े फेंक दिया. हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की निगाह युवती पर नहीं पड़ी.
लगभग एक घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहने के बाद किसी राहगीर ने उसे शहर कोतवाली भेजा. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल इस युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है. शहर कोतवाली में पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप की विभिन्ना धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
देवेन्‍द्र सिंह ने बताया कि पीडि़ता ने चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि आरोपी रजत और पीडि़ता मोबाइल पर बातचीत के जरिए एक-दूसरे के सम्‍पर्क में आए। दोनों के बीच दोस्‍ती हो गई थी। सोमवार की रात में रजत ने लड़की को फोन करके एक जगह बुलाया जहां वह उसका इंतजार कर रहा था। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि वहां कार में रजत के अलावा दो अन्‍य लोग बैठे थे। उन सभी ने उसके साथ रेप किया।
एसएसपी ने बताया कि बरामद की गई कार के आगे और पीछे के शीशों पर एक न्‍यूज चैनल का स्‍टीकर लगा हुआ है। इसके अलावा कार के डैशबोर्ड से एक माइक आईडी भी मिली है। उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के पास से एक चैनल की आईडी भी बरामद हुई है। उन्‍होंने बताया कि वारदात की तफ्तीश जारी है। लड़की भवानपुर क्षेत्र की एक कालोनी में रहती और एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती है। सोमवार रात को जब उसे फोन आया तो वह काम खत्‍म कर घर लौटने की तैयारी में थी। दुष्‍कर्म के बाद उसे एक सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। वहां से वह किसी तरह पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी बयां की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here