कोलकाता की सड़कों पर टॉपलैस होकर घूम रही थी युवती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता – एक चौंकाने वाली घटना में कोलकाता के व्यस्त रेड रोड इलाके में एक युवती को बिना ऊपर के कपड़ों के घूमते देखा गया। पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया और पता चला है कि लड़की नशे में थी।
सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के पद्मपुकुर इलाके की रहने वाली लड़की (नाम की जानकारी नहीं है) को मंगलवार रात को हैरान करने वाली अवस्था में पकड़ा गया। लड़की अपने माता-पिता के साथ शहर की मुख्य सड़क से लगभग 5 किमी दूर रहती है। पुलिस सूत्रों ने कहा, “कल रात वह लड़की अपने एक पुरुष मित्र के साथ थी। कथित तौर पर उसने शराब पी हुई थी। वह टॉपलेस थी और देर रात रेड रोड इलाके में यहां-वहां घूमकर ट्रैफिक को बाधित कर रही थी।” कोलकाता पुलिस कर्मियों को राहगीरों ने इसकी सूचना दी। बाद में एक पुलिस वैन आई और उसने लड़की को हिरासत में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here